Gangapur गंगापुर: केन्द्र के जल संसाधन विभाग एवं राजस्थान सरकार के जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जलग्रहण यात्रा निकाली जा रही है। गुरूवार को पंचायत समिति गंगापुर सिटी के ग्राम महानन्दपुर में राज्य स्तरीय जलग्रहण यात्रा का आगमन हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात में वाटरशेड योद्धाओं द्वारा जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जलग्रहण चेतना रैली एवं कलश यात्रा निकाली गयी।
विशिष्ठ अतिथि मंजू गुर्जर, प्रधान पंचायत समिति गंगापुरसिटी, जिला प्रभारी अधिकारी एवं अधीक्षण अभियन्ता जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग उमेश चन्द गुप्ता के नेतृत्व में पौधारोपण, श्रमदान तथा लोकार्पण किया गया।
सहायक अभियन्ता हरिकेश मीना, जलग्रहण ने ग्रामीणों को जीवन में जल के माध्यम से जानकारी दी एवं इसका संरक्षण करने की अपील की। महात्मा गांधी विद्यालय जलोखरा में आयोजित निबन्ध एवं पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता मे विजयी छात्रों को पुरुस्कृत किया गया।
जिला प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सवाई माधोपुर के ग्राम बाडोलास में 22 फरवरी को जलग्रहण यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, राजस्थान जयपुर के निदेशक भाग लेंगे।
कार्यक्रम में भारत सरकार की प्रतिनिधि श्वेता नारायण ने भी यात्रा में भाग लिया एवं ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर जल एवं भू संरक्षण का संदेश दिया।