Sriganganagar: जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 17 अगस्त को

Update: 2025-08-07 07:33 GMT
Sriganganagar श्रीगंगानगर । जिला तीरंदाजी संघ श्रीगंगानगर की ओर से महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 17 अगस्त 2025 को आयोजित होगी।
जिला खेलकूद अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि महाराजा गंगा स्टेडियम में जिला स्तरीय रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के सभी आयु वर्गों में महिला, पुरुष, बालक एवं बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी श्रीगंगानगर जिले के मूल निवासी होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में आयु की बाध्यता नहीं है जबकि जूनियर वर्ग में अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद, सब जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 2008 के बाद, 14 वर्ष आयु वर्ग में एक जनवरी 2012 के बाद और 9 वर्ष आयु वर्ग में 1 जनवरी 2017 के बाद होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का राजस्थान आर्चरी एसोसिएशन में पंजीयन होना आवश्यक है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त को शाम 6 तक तीरंदाजी प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 7611905185 पर अपनी एंट्री दर्ज करवा सकते हैं।
Tags:    

Similar News