Sri Ganganagar: ईंट भट्टों पर नियोजित श्रमिकों को मिलें आवश्यक सुविधाएं

Update: 2025-06-06 07:07 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर के ईंट भट्टा श्रमिकों के सुरक्षा मानकों की पालना करवाने संबंधी निर्देश पर गुरूवार को उपश्रम आयुक्त श्री अमरचंद लहरी की अध्यक्षता में ईंट भट्टा नियोजक एसोसिएशन के साथ बैठक हुई।
बैठक में उपश्रम आयुक्त द्वारा बताया गया कि सभी ईंट भट्टा इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि ईंट भट्टों पर नियोजित व निवासरत श्रमिकों के आवास, पानी, बिजली की सुविधाएं संतोषजनक हो। वर्तमान में तेज गर्मी, आंधी, तूफान आदि स्थिति में श्रमिकों के आवास की स्थिति बेहतर हो। वर्षा से पानी का भराव न हो, बिजली के तार ढीले व कमजोर न हो ताकि दुर्घटना की संभावना न रहे। स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के साथ-साथ आवासों की छतों की बेहतर व्यवस्था हो। इस अवसर पर एसोसिएशन पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News