Sri Ganganagar: सादुलशहर को मिली बड़ी सौगात, 12.96 करोड़ की जल योजना को मिली मंजूरी
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़ ने विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 करोड़ 96 लाख रुपये की जल योजना स्वीकृत होने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी का आभार जताया है।
विधायक श्री बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के अंतर्गत
सादुलशहर हेतु 4 करोड़ 96 लाख व लालगढ़ हेतु 8 करोड़ रुपये के जलयोजना कार्यों के कार्यादेश जारी हो चुके हैं। इन जल योजनाओं के पूर्ण होने से आमजन को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इसके लिए वे माननीय मुख्यमंत्री और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के आभारी हैं।
विधायक श्री बराड़ ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री से सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए अन्य जल योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। जन समस्या समाधान के लिए भी प्रयासरत हैं।