Sri Ganganagar: बटन दबाकर की एसआईपीएफ पोर्टल में पेमेंट इनिशिएटिव के भुगतान की कार्यवाही

Update: 2025-04-01 11:06 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ के अन्तर्गत आने वाले अधिकारी-कर्मचारी जिनकी जन्मतिथि 1 अप्रैल 1965 से 31 मार्च 1966 तक है, उनके जीवन पर जारी राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रेल 2025 को भुगतान के लिए परिपक्व हो गई है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक श्री राजेश कुमार हजारा ने बताया कि जिला श्रीगंगानगर के 461 एवं अनूपगढ़ क्षेत्र के 134 कुल 595 अधिकारी, कर्मचारी का बीमा परिपक्वता भुगतान 63,11,58,924 कुल तिरेसठ करोड गयारह लाख अट्ठावन हजार नौ सौ चौबीस रूपये का भुगतान एसआईपीएफ पोर्टल के माध्यम से एक मुश्त किया जाना है।
इसी क्रम में श्रीगंगानगर जिले के 1 अप्रैल 2025 को परिपक्व हो रही राज्य बीमा पॉलिसियों का शत-प्रतिशत निस्तारण के बाद सोमवार अपराह्न जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती रीना ने लैपटॉप पर एसआईपीएफ पोर्टल में पेमेंट इनिशिएट का बटन दबाकर भुगतान की कार्यवाही की। इस अवसर पर राज्य बीमा विभाग के गुलराज किशोर, रूपेन्द्र कुमार, सरोज देवी, पूनम देवी, अनुसुईया, राजविन्द्र, अनु गोयल, एकता डोडा, कुलवीर, भारत भूषण, योगेश आदि उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News