Sri Ganganagar: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी हेतु बैठक 14 जुलाई को

Update: 2025-07-08 08:24 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 14 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह बैठक जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सायं 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के सुचारू आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, परेड, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, मुख्य अतिथि, झंडारोहण की प्रक्रिया सहित सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने और विभिन्न समितियों के गठन पर भी निर्णय लिया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तैयारियों को समय रहते पूरा किया जा सके और राष्ट्रीय पर्व का आयोजन गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया जा सके।
Tags:    

Similar News