Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय श्रीगंगानगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के अंतर्गत कॉलेज विद्यार्थियों व जनसामान्य को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम प्रभारी श्री धीरज किशोर जोहर ने बताया कि कॉलेज में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल, छात्र-छात्राओं के लिये स्कूटी योजना, सक्षम योजना, प्रगति योजना, समाज कल्याण छात्रवृति योजना, श्रमिक कल्याण योजना, पालनहार योजना, उडान योजना इत्यादि संचालित है, जिनसे विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकते हैं। वर्तमान में प्रिंसिपल इन्चार्ज श्री गुंजन कुमार ने केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित इन योजनाओं में विद्यार्थियों व जनसामान्य को अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती नीरू गोयल, श्री नरेश पिंजानी, श्री दलीप स्वामी मौजूद रहे।
Tags: