Sri Ganganagar: ग्राम पंचायत दो एमएल में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन

Update: 2025-02-19 13:32 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । केन्द्र सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कैम्पों का बुधवार को ग्राम पंचायत 2 एमएल (नाथावाला) में आयोजन किया गया। कैंप में किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी जारी की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत कोठा, हिन्दूमलकोट, 8 एचएच, चूनावढ़, मिर्जेवाला तथा चक महाराजका में फोलो-अप कैंप आयोजित किये गये। उक्त कैंपों में 220 किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी जारी की गई।
उक्त कैंपों में भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी हल्का, कृषि पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ई-मित्र संचालको ने उपस्थित रहकर कार्य किया। तहसीलदार श्रीगंगानगर श्री बृजलाल शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत 2 एमएल के कैंप का निरीक्षण किया गया। संबंधित उतहसीलदारों द्वारा भी अपने क्षेत्राधीन कैंपों में निरीक्षण किये गये। 20 फ़रवरी 2025 को उक्त सभी पंचायतों में फोलो.अप कैम्प आयोजित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 20 से 22 फरवरी 2025 तक ग्राम पंचायत मटीलीराठान में फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित होगा। इसके संबंध में आज गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया गया। तहसीलदार श्री शर्मा द्वारा किसानों को कैम्पों में उपस्थित होकर अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन बाबत् जागरूक किया गया व किसानों को योजना के लाभों की जानकारी दी गई। (
Tags:    

Similar News