Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के आदेशानुसार महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025 को सूखा दिवस घोषित किया गया है। सूखा दिवस की पालना के लिये विभिन्न 7 अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है एवं निर्देशित किया गया है कि संबंधित क्षेत्र की समस्त आबकारी दुकानात, होटल बार, रेस्टोरेंट बार को पूर्ण रूप से बंद रखवाया जाये। सूखा घोषित समय में दुकान, होटल बार, रेस्टोरेंट बार खुला पाये जाने पर तत्काल अनुज्ञाधारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।