Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव यादव के नेतृत्व में जारी नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गुरूवार को गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा आज का सबसे खतरनाक अपराध है, जो बिना हथियार के घर तबाह कर देता है। युवा पीढ़ी ही इसे हिम्मत और समझदारी से रोक सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल मनप्रीत सिंह विग, कोच करण सिंह तंवर ने भी छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। कोच करण सिंह तंवर ने खेलों के माध्यम से जीवन में अनुशासन और नशे से दूरी का महत्व समझाया। प्रिंसिपल मनप्रीत सिंह विग ने विद्यार्थियों से कहा कि नशा नहीं, शिक्षा लेवे और समाज को जागरूक करने की ज़िम्मेदारी समझें। कार्यक्रम में छात्रों ने नशामुक्त जीवन की शपथ दिलवाई गई।
Tags: