श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर जिले की केसरीसिंहपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 1380 नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ पकड़ा है. आरोपी ये नशीले कैप्सूल और टेबलेट केसरीसिंहपुर में बेचने के इरादे से लाए थे। इसी दौरान केसरीसिंहपुर में नगर पालिका के पास लोगों को संदेह हुआ कि आरोपी के पास नशे की गोलियां हैं. इस पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो आरोपियों के पास से 1380 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों ने ये गोलियां रायसिंहनगर से लाना स्वीकार किया। हेड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नगर पालिका के पास एक व्यक्ति के पास नशीली गोलियां हैं। इस पर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसका नाम कुलविन्दर सिंह पुत्र नरेन्द्रपाल सिंह है। उसने बताया कि वह ये गोलियां रायसिंहनगर से लाया था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Tags: