Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला प्रशासन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से 14 से 16 फरवरी 2025 तक तीन दिवसीय विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का सेठ मेघराज जिन्दल भवन तृतीय ब्लॉक नई धानमंडी श्रीगंगानगर में आयोजन किया जायेगा। शिविर में विशेष योग्यजनों की जांच कर आवश्यकतानुसार ट्राईसाइकिल, श्रवणयंत्र, व्हीलचेयर, बैसाखी, कृत्रिम पैर, कैलिपर, वाकर आदि का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
Tags: