जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रविवार रात तेज रफ्तार जीप ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। मौके पर हुई मौत के बाद परिजनों ने उनके शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके चलते घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी उनके पोस्टमार्टम नहीं हो पाए। परिजन हादसे के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे जीप चालक से मौताणे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन के दिन भर चले प्रयासों के बावजूद अभी तक समझाइश नहीं हो पाया।

सोर्स-jagran

Tags: