Sirohi: ब्लॉक स्तर पर पर्यवेक्षण प्रभारी अधिकारी नियुक्त

Update: 2025-04-01 08:20 GMT
Sirohi सिरोही । ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर आयोजन करने के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशों के क्रम में 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायंकाल 04ः30 बजे तक अथवा जनसुनवाई पूरी होने तक आमजन की परिवेदनाओं/समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के लिए जिले के समस्त ब्लॉक स्तर (पंचायत समिति स्तर) पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ दिनेश राय सापेला ने बताया कि सिरोही पंचायत समिति के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सिरोही को पिंडवाड़ा पंचायत समिति के लिए अधीक्षण अभियंता पीएचईडी को, शिवगंज के लिए अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम को,रेवदर के लिए अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को तथा क्षेत्रीय प्रबंधक रीको आबूरोड को आबूरोड का पर्यवेक्षण प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Tags:    

Similar News