Sirohi सिरोही । संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में रेवदर में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जनसुनवाई में 27 परिवाद प्राप्त हुए, जिसमें से 6 परिवाद पेंशन संबंधित होने सें मौके पर ही पेंशन स्वीकृति करवाई गई जाकर राहत प्रदान की गई, वृद्ध महिलाओं ने पेंशन स्वीकृति पर आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वृद्धावस्था में पेंशन ही उनका सहारा बनेगी।
बालिका शिक्षा के संबंध में प्राप्त परिवेदना को गंभीरता से लेते हुए सीबीईओ रेवदर एवं संबंधित प्रधानाचार्य को मौके पर बुलाया जाकर बालिका का विद्यालय में प्रवेश दिलवाया, जिससे बच्ची ने खुशी व्यक्त की एवं बच्ची के पिता द्वारा संभागीय आयुक्त िंसंह का आभार प्रकट किया गया। विद्युत विभाग के संबंध में प्राप्त परिवेदना में मीटर को बदलावाया जाकर नया मीटर जारी करवा के परिवेदना का जनसुनवाई के दौरान निस्तारण किया गया। संभागीय आयुक्त ने सभी अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, रेवदर तहसीलदार मंजु देवासी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी उपस्थित रहे।