Sirohi: साबरमती एक्सप्रेस में गुजरात ले जाई जा रही शराब को पुलिस ने पकड़ा
Sirohi सिरोही: आबूरोड रेलवे सुरक्षाबल द्वारा ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में ट्रॉली बैग एवं पीट्ठू बैग में गुजरात ले जाई जा रही शराब को पकड़ा गया है। कार्रवाई के बाद शराब को जब्त कर आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षाबल के अनुसार ऑपरेशन सतर्क के तहत यह कारवाई की गई। इस मामले में मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष अजमेर की सूचना पर ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के आबूरोड स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या 2 पर पहुंचने पर ड्यूटी अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रामदयाल शर्मा एवं कांस्टेबल महेन्द्र सिंह द्वारा एस-2 कोच को अटेंड किया गया। इस दौरान कोच की सीट संख्या-15 के नीचे एक नीले रंग का ट्रॉली बैग और एक नीले रंग का पीट्ठू बैग मिला। इन बैगों को खोलकर तलाशी ली गई तो उसमें विहस्की की 9 बोतलें प्रत्येक 750 एमएल कुल 6750 एमएल कीमत प्रत्येक 1050 कुल कीमत 9450, बियर केन 24 नग प्रत्येक 500 एम एल कुल 12 हजार एमएल कीमत 180 रुपये प्रत्येक कुल कीमत 4320 रुपये, बियर 22 नग कैन 500 एमएल प्रत्येक कुल 11 हजार एमएल कुल कीमत 3960 रुपये एवं बियर 24 नग प्रत्येक 500 एमएल कुल 12 हजार एमएल कीमत 180 रुपये प्रत्येक कुल कीमत 4320 रुपये पाई गई। कोच में सवार यात्रियों से इन बैगों एवं शराब को लेकर किसी के भी अपना नहीं होने की बात कहने पर शराब को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।
बीते एक हफ्ते में तीसरी कार्रवाई
ट्रेनों में शराब तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते एक हफ्ते की बात करें तो रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे पुलिस द्वारा ट्रेनों में शराब तस्करी के तीन मामले पकड़े गए हैं। ठोस कार्रवाई नहीं इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।