Sirohi सिरोही । जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में अप्रेल माह में विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ दिनेश राय सापेला ने बताया कि रात्रि चौपाल 4 अप्रैल को आबूरोड तहसील के धामसरा में, 8 अप्रैल को रेवदर तहसील के सनवाडा में, 16 अप्रैल को शिवगंज तहसील के पालड़ी एम में, 23 अप्रैल को तहसील सिरोही के भूतगांव में तथा 30 अप्रैल को पिंडवाड़ा तहसील के आपरीखेडा में आयोजित की जाएगी।
Tags: