Sirohi: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन

Update: 2025-07-18 12:57 GMT
Sirohi सिरोही । जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन डीओआईटी सभागार में किया गया। जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन से स्वीकृत सडक का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने, आवासीय कॉलोनी मे सुविधाओं के लिए, राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने, नाडी की पाल दूरूस्त करवाने, पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने, पेंशन प्रारम्भ करवाने, रास्ता खुलवाने, सफाई करवाने, पानी कनेक्शन करवाने, अवैध कब्जा हटाने, स्थगन आदेश की पालना करवाने, पुश्तैनी जमीन दिलवाने, म्यूटेशन भरवाने सहित विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हुए जिस पर जिला कलेक्टर चौधरी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर चौधरी ने समीक्षा के दौरान कहा कि सभी विभागीय अधिकारी विभिन्न माध्यमों से प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित नियमानुसार निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवेदना प्राप्त होने पर समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए जिससे सभी सम्बन्धित को राहत मिल सके। उन्होंने प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण में औसत निस्तारण समय कम करने तथा संतुष्टि प्रतिशत बढाने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News