Sirohi सिरोही । महिला अधिकारिता विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडकर उन्हे आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित/मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 27 फरवरी से 03 मार्च तक महाराजा मैदान शिवगंज में किया जाएगा। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय हाट आयोजन समिति की बैठक 21 फरवरी को सायं 4 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
Tags: