Sirohi सिरोही । तहसील आबूरोड की ग्राम पंचायत सुरपाल और मीन तलेटी में फार्मर्स रजिस्ट्री शिविरों के स्थान में परिवर्तन किया गया है। जिला कलेक्टर (भू.अ.) अल्पा चौधरी ने बताया कि सुरपगला में एस.बी.आई. बैंक के पास, अंबाजी रोड (टेंट) में तथा तलेटी में पुराना पंचायत भवन के पास, ग्राम तलेटी (टेंट) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।