Sirohi: परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की एमनेस्टी योजना

Update: 2025-03-06 07:28 GMT
Sirohi सिरोही । ई-रवन्ना चालानों में प्रति ट्रिप (फेरे) 250 रुपये एवं अधिक भार के 50 प्रति टन के संदाय किये जायेगें। एमनेस्टी योजना 2025 के तहत वाहन स्वामियों को ई-रवन्ना में 95 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
जिला परिवहन अधिकारी आर. पी. वैष्णव ने समस्त वाहन स्वामियों से आग्रह किया है कि ई-रवन्ना चालानों का समय पर भुगतान कर बकाया चालानों का निस्तारण योजनान्तर्गत करावें। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भार वाहनों का वित्तीय वर्ष 2025-26 कर अग्रिम कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। निर्धारित तिथि तक कर जमा करवाए। तिथि उपरांत जमा नहीं करवाने वाले वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही की जावेगी।
1742 चालान बनाकर कुल रू. 55.0 लाख का राजस्व प्राप्त
उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय सिरोही को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्य को प्राप्ति करने के लिए कार्यालय के अधीन कार्यरत तीनों उड़न दस्तों को सिरोही-पाली एवं सिरोही-रेवदर मार्ग पर संघन जांच अभियान चलाकर बकाया कर वसूली एवं मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पाबन्द किया गया है। माह मार्च 2025 में (01 से 04 मार्च ) तक उड़न दस्तों द्वारा विभिन्न अपराध कारित वाले वाहनों के विरूद्व कुल 1742 चालान बनाकर कुल रू. 55.0 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है।
राजकीय अवकाश में खुला रहेगा कार्यालय
उन्होंने बताया कि भार वाहनों के मालिकों की सुविधार्थ 14 मार्च को धुलण्डी अवकाश को छोडकर समस्त राजकीय अवकाशों में यह कार्यालय खुला रहेगा।
Tags:    

Similar News