Sirohi : 26 व 27 जून को आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी आयोजित की जायेगी

Update: 2024-06-25 12:45 GMT
Sirohi सिरोही। आत्मा योजनान्तर्गत खरीफ फसलों की बुआई पूर्व कृषकों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाने हेतु किसान गोष्ठीयों का आयोजन दिनांक 26 व 27 जून को पंचायत समितिवार किया जायेगा।
उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा डाॅ. हीरसिंह राठौड ने बताया कि 26 जून को किसान सेवा केन्द्र, घरट में आयोजित की जाने वाली कृषक गोष्ठी में पिण्डवाडा पंचायत समिति क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 100 कृषकों को कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारीयों एवं वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न योजनाओं सहित जलवायु अनुकूल खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थय कार्ड की सिफारीशों के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन एवं एकीकृत कीट प्रबन्धन की जानकारी दी जायेगी। आबूरोड पंचायत समिति के 100 जनजाति कृषकों को किसान सेवा केन्द्र, ओर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारीयों सहित राजीविका एवं सी.एम.एफ. कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न योजनाओं की तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी।
शिवगंज पंचायत समिति के 100 अनुसूचित जाति के कृषकों को रामदेव मन्दिर, पोसालिया में विभाग के अधिकारीयों सहित पशुपालन, महिला बाल विकास, एटीसी सुमेरपुर के वैज्ञानिकांे द्वारा खरीफ फसलों की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी जायेगी। 27 जून को रेवदर पंचायत समिति में जय अम्बे गौशाला, जीरावल में अनुसूचित जाति के कृषकों को विभाग के अधिकारीयों सहित उद्यान, पशुपालन विभाग, प्रगतिशील कृषकों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा उद्यानिकी गतिविधियों, जैविक खेती, कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों एवं किस्मों की जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार सिरोही पंचायत समिति के 100 अनुसूचित जाति के कृषकों को महादेवजी का मन्दिर, माकरोडा में 27 जून को विभागीय अधिकारीयों के साथ पशुपालन एवं उद्यान विभाग के अधिकारीयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के विशेषज्ञों द्वारा खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पादित करने के लिये पंचायत समितिवार गोष्ठी के प्रभारी मनोनीत किये गये है जिसमें सिरोही में भरत सिंह सोनिगरा, बी.टी.टी. संयोजक एवं सहायक कृषि अधिकारी सिरोही, शिवगंज में पन्नालाल मोबारशा, बी.टी.टी. संयोजक एवं सहायक कृषि अधिकारी, शिवगंज, पंचायत समिति पिण्डवाडा में चेतन प्रजापत, बी.टी.टी. संयोजक एवं सहायक कृषि अधिकारी, पिण्डवाडा, आबूरोड में विभा सक्सेना, बी.टी.टी. संयोजक एवं सहायक कृषि अधिकारी, आबूरोड एवं रेवदर में हितेन्द्रपाल, बी.टी.टी. संयोजक एवं सहायक कृषि अधिकारी, रेवदर को मनोनीत किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->