Sikar: 31 मार्च तक लिया ऋण चुकाने पर ब्याज में राहत, समाधान योजना लागू

Update: 2025-04-29 09:28 GMT
Sikar सीकर । परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम सीकर प्रियंका पारीक ने बताया कि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित एवं विकास सहकारी निगम (अनुजा निगम) द्वारा 1 मई से एकमुश्त समाधान योजना 2025-26 लागू की गई है। यह योजना उन लाभार्थियों के लिए है, जिन्होने अनुजा निगम के माध्यम से राष्ट्रीय निगमों की विभिन्न योजनाओं में 31 मार्च 2024 तक ऋण प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ऋणधारकों द्वारा मूलधन की राशि एकमुश्त जमा कराने पर उन्हे साधारण ब्याज और दण्डनीय ब्याज में छूट प्रदान की जायेगी। एकमुश्त समाधान योजना 2025-26 सीमित समय के लिए ही लागू है। अधिक जानकारी के लिए अनुजा निगम कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
Tags:    

Similar News