Sikar: बीमा योजना से किसान दिनेश कुमार को 40,000 रुपये की मदद मिली

Update: 2025-09-20 11:52 GMT
Sikar सीकर । ग्राम दुगोली निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत अपनी दो गायों का बीमा करवाया था। दुर्भाग्यवश, उनमें से एक गाय की अचानक मृत्यु हो गई। मैंने इस घटना की तत्काल सूचना राजकीय पशु चिकित्सालय, तासर बड़ी को दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक डॉ. हेमंत रुहेला मेरे घर पहुंचे एवं मृत पशु का पोस्टमार्टम कर आवश्यक क्लेम दस्तावेजों को पूर्ण करते हुए उन्हें एसआईपीएफ कार्यालय भिजवाया। आज मुझे इस योजना के अंतर्गत 40 हजार रुपये का क्लेम प्राप्त हुआ है। दिनेश कुमार ने इस त्वरित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा राजस्थान राज्य सरकार का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags:    

Similar News