Jaipur जयपुरराजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार शनिवार को एडीआर सेंटर सवाई माधोपुर में भारतीय स्टेट बैंक के ऋण खातों के संबंध में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में किया गया।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी, बौंली, खंडार एवं बामनवास की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर गंगापुर सिटी, बौंली, खंडार एवं बामनवास में भी भारतीय स्टेट बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया, विशेष लोक अदालत हेतु जिले में कुल पांच बैंचों का गठन किया गया। बैंचों द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों एवं प्रतिवादियों के बीच समझाइश करवाकर प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया।
Tags: