बोला- उसने कहां से वीजा बनवाया नहीं पता, जांच करके सारे कागजात जब्त होने चाहिए

जांच करके सारे कागजात जब्त होने चाहिए

Update: 2023-07-27 13:08 GMT
पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी करने वाली अंजू के पति ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अरविंद चाहता है कि अंजू के वीजा से लेकर बाकी सभी दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए। उसने कैसे वीजा बनवा लिया। किसने उसकी मदद की। यह सब सामने आना चाहिए।
'अंजू मेरी पत्नी है, उसने मुझसे तलाक नहीं लिया'
अरविंद का कहना है कि वो मेरी पत्नी है। बिना तलाक के वो कैसे शादी कर सकती है। उसने पाकिस्तान में कहा है कि 3 साल से उनसे तलाक के कागज दिल्ली में दिए हैं, लेकिन मेरे पास तलाक से जुड़े कोई कागज नहीं है।
मेरे पास तलाक का कोर्ट से कोई समन नहीं आया था। अरविंद ने कहा कि जब वो भारत आएगी तो मैं उससे सवाल करूंगा कि, मैंने तुम्हें तलाक कब दिया।
'सरकार अंजू के वीजा की जांच करवाए'
अरविंद ने कहा कि अंजू का वीजा बनाने वाली एजेंसी की जांच होनी चाहिए। उसने चुपचाप बिना किसी के जानकारी के वीजा कैसे बनवा लिया। उसका किसी भी तरह से उसका वेरिफिकेशन नहीं किया गया।
ये अंजू के वीजा एप्लिकेशन फॉर्म की कॉपी है।
ये अंजू के वीजा एप्लिकेशन फॉर्म की कॉपी है।
अरविंद का कहना है कि मेरी पत्नी का वीजा बना तो मुझे भी जानकारी होनी चाहिए। वीजा पर मेरा कोई साइन नहीं है। मैं आज तक दिल्ली नहीं गया। अरविंद ने कहा कि मैं अपील करूंगा कि उसके जो भी कागजात हैं, पासपोर्ट, वीजा सब जब्त कर लिया जाए।
अरविंद ने सरकार से अपील की कि अंजू के सभी कागजातों और वीजा की जांच की जानी चाहिए।
'वो जिद्दी थी, जो ठान लेती थी करती थी'
बता दें कि 26 जुलाई को अंजू के पिता गय प्रसाद ने बयान दिया था कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। वो सनकी लड़की है। इस पर अरविंद का कहना है कि वो जिद्दी थी। जो ठान लेती थी वो कर के ही मानती थी। कभी काम के प्रेशर में परेशान हो जाती थी, लेकिन वो सनकी नहीं थी।
अरविंद ने कहा कि वो घर से बाहर रहती थी। वो रात 9 बजे तक बाहर रहती थी। उसने कभी भी मुझे सही नहीं बताया। वो अक्सर झूठ बोलती थी। मुझे उस पर विश्वास नहीं है।
ये तस्वीर अंजू और नसरुल्लाह की है। 25 जुलाई को एक पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
ये तस्वीर अंजू और नसरुल्लाह की है। 25 जुलाई को एक पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।
मुझे पता नहीं कब पाकिस्तान की प्लानिंग बनी
अरविंद ने कहा कि, 'वो घर पर नॉर्मल रह रही थी। बच्चों के साथ उसका अच्छा कनेक्शन था। वो उनके साथ बढ़िया टाइम बिताती थी। हम अच्छे से रह रहे थे। कभी-कभी वो बोल देती थी कि मैं छोड़ के चली जाऊंगी तो मैं उसे मजाक समझ लेता था। कोई भी ऐसे बोल देता है। मुझे क्या पता कि वो पाकिस्तान चली जाएगी।'
मेरे पास ही रहेंगे बच्चे- अरविंद
इस मामले में अरविंद का कहना है कि बच्चे उसके पास रहे बस। अरविंद ने बच्चों को कहा कि सब पता है। वह उससे झूठ बोलकर गई है। उसे रिश्ते में धोखा मिला है। उसके पास मेरे बच्चे नहीं रह सकते। वो हमसे झूठ बोलकर गई है।
जानते हैं कि कैसे अंजू और उसका परिवार चर्चा में आया?
अंजू के पति अरविंद का परिवार बलिया (UP) का रहने वाला है। अंजू का पीहर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में है। दोनों की शादी 2007 में हुई। पति-पत्नी रोजगार की तलाश में राजस्थान के भिवाड़ी आ गए। यहां दोनों अलग अलग प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे।
इस तस्वीर में अंजू, उसका पति अरविंद और दोनों बेटे हैं। पति के मुताबिक अंजू के घर से निकलने से पहले वो दोनों खुशी से एक साथ रहते थे।
इस तस्वीर में अंजू, उसका पति अरविंद और दोनों बेटे हैं। पति के मुताबिक अंजू के घर से निकलने से पहले वो दोनों खुशी से एक साथ रहते थे।
पांच दिन से अंजू चर्चा में है और इन पांच दिनों की कहानी शुरू होती है 3 साल पहले। अंजू ने 2020 अपना पासपोर्ट बनवाया। परिवार ने पूछा क्यों चाहिए तो जवाब दिया कि वो विदेश में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहती है। तब शायद किसी ने सोचा भी नहीं था कि किसी दिन इस पासपोर्ट पर पाकिस्तान का वीजा लगेगा।
पासपोर्ट बने दो साल बीत गए। तारीख आई 20 जुलाई 2023। अंजू ने अपने पति अरविंद से कहा- मैं सहेली से मिलने जयपुर जा रही हूं और वह घर से निकल गई। इसके ठीक तीन दिन बाद 23 जुलाई को अचानक मीडिया पर खबरें आई कि अंजू अपने एक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है और वह उससे शादी करने जा रही है।
अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वो जयपुर जा रही है। अगले दिन जब उसके पति ने पूछा तो बताया कि वो अपनी सहेली से मिलने लाहौर जा रही है।
अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया कि वो जयपुर जा रही है। अगले दिन जब उसके पति ने पूछा तो बताया कि वो अपनी सहेली से मिलने लाहौर जा रही है।
मीडिया की खबरों से अरविंद को अंजू के शादी होने की जानकारी मिली। बस, यहीं से अंजू और उसका परिवार चर्चा में आ गए। खबरों के बाद अंजू ने वीडियो जारी कर कहा कि वह कोई शादी नहीं कर रही है। वह जल्द ही भारत लौट आएगी, लेकिन इसके दो दिन बाद ही यानी 25 जुलाई को अचानक खबर आई कि अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है और मुस्लिम धर्म अपनाकर फातिमा बन गई है।
Tags:    

Similar News

-->