राजस्थान : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत चार जून से राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने बताया कि भागवत चार जून की रात करौली के हिंडौन पहुंचेंगे और सात जून तक आरएसएस के स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे. आठ जून को दूसरे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने उदयपुर जाएंगे. भागवत नौ जून तक उदयपुर में रहेंगे।