Jalore जिले के दौरे पर कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक
Jalore जालोर। राज्य के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 16 फरवरी, रविवार को जिले की कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक लेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 16 फरवरी, रविवार को प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक करेंगे तत्पश्चात् प्रातः 10 बजे जालोर से रवाना होकर प्रातः 11 बजे रानीवाड़ा पहुँचेंगे जहाँ वे विवाह समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 2 बजे रानीवाड़ा से नगर (जिला-डीग) के लिए प्रस्थान करेंगे।