समुद्री कानूनों पर लिखी किताब का विमोचन, मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नाइक भी शामिल हुए

Update: 2023-02-03 07:20 GMT

जोधपुर न्यूज: एडवोकेट राहुल राजपुरोहित की पुस्तक इंट्रोडक्शन टू मैरीटाइम लॉज़ का विमोचन केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने मुंबई में किया। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मौजूद रहे. पुस्तक ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, यूके और कनाडा में भी प्रकाशित की जाएगी। इसके पहले भाग में अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक शिपिंग के बारे में बताया गया है। इसमें ड्राई और वेट शिपिंग के सभी विषय शामिल हैं। जबकि दूसरे भाग में नव अधिनियमित एडमिरल्टी एक्ट 2017 के बारे में बताया गया है। इसमें भारत में समुद्री दावों और जहाजों की गिरफ्तारी भी शामिल है।

कार्यक्रम को एमडी लोढ़ा ग्रुप के अभिषेक लोढ़ा ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड राजस्थान के निदेशक प्रताप सिंह राजपुरोहित व लोढ़ा समूह के निदेशक बाबू सिंह राजगुरु ने अतिथियों को संबोधित किया.

इस मौके पर सेवानिवृत्त आईआरएस राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह, श्री प्रताप राज, जगदीश, सुरेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, हुकुम सिंह खीचन, अनिल जैन, गणपत किरोड़ी, सीए बाबू सिंह, नवाजी किरोड़ी, गणपत सिंह पंच लोदिया, महेंद्र सिंह सुंदरअली समेत लॉ फर्म से जुड़े कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश राजपुरोहित ने किया।

Tags:    

Similar News

-->