रेपिस्ट मामा को फांसी की सजा, दुष्कर्म कर मासूम बच्ची की कर दी थी हत्या

ऐतिहासिक फैसला

Update: 2021-10-22 15:07 GMT

राजस्थान के नागौर जिले की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद 7 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी थी। कोर्ट में चली दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है। पॉक्सो विशेष कोर्ट की जज रेखा राठौड़ ने आरोपी दिनेश चौधरी (25) को फांसी की सजा सुनाते हुए ये आदेश दिया है। इस फैसले के समय मृतक बच्ची के माता-पिता भी कोर्ट में उपस्थित रहे।पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे विशिष्ट लोक अभियोजक एडवोकेट सुमेर सिंह बेड़ा बताया कि जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान है। न्यायालय ने इस मामले को भी ऐसा ही प्रकरण माना। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फांसी की सजा का आदेश दिया।

घटना नागौर के पादूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 20 सितंबर को मुंहबोला मामा दिनेश परिजनों के साथ बहानेबाजी करके 7 साल की बच्ची को अपने घर ले गया। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और पोल खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी। पादूकलां थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था।

Tags:    

Similar News

-->