शहर में अपना घर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया
पढ़े पूरी खबर
धौलपुर, शहर में अपना घर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा आश्रम में भर्ती मरीजों के सुख-समृद्धि की भावना से एवं अपने परिजनों से मिल कर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. रसम रिवाज। इस मौके पर अपना घर आश्रम की महिला सदस्यों ने भर्ती मरीजों को तिलक लगाकर और राखी बांधकर मिठाई खिलाई. सेवा के साथियों ने भी इस कार्यक्रम में खूब आनंद उठाया। आश्रम में रहने वाले 41 रोगियों और सेवा साथियों को भाई मानकर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। अपना घर के सुनील गर्ग ने नए आश्रम निर्माण की प्रगति पर प्रकाश डाला।
अपना घर आश्रम अध्यक्ष कमलेश गर्ग ने बताया कि आश्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के अवसर पर अब तक की प्रगति रिपोर्ट एवं विवरण एवं आश्रम की दैनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गयी. इस कार्यक्रम में अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु महरे, विमला गर्ग, अपना घर आश्रम अध्यक्ष कमलेश गर्ग, उषा मित्तल, मनोज मोदी, विनोद गोयल, मिला मित्तल, मनीषा मोदी, राम निवास गर्ग, गोपाल दास गर्ग, बनवारी लाल गर्ग, राजकुमार गर्ग सोन राम नितेश प्रजापति, लालजीत, भगवानदास, युवराज, जतिन, सेवा साथी उपस्थित थे।