Rajsamand: नदी में युवक की तीन दिन पुरानी लाश मिली, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
Rajsamand राजसमंद : नाथद्वारा में गौरव पथ के समीप बनास नदी में बुधवार देर शाम एक युवक की तीन दिन पुरानी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाथद्वारा मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बिजलाई हाल यादव मोहल्ला निवासी निलेश जोशी पुत्र रामकिशोर जोशी के रूप में हुई। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मौका मुआयना किया और घटना स्थल से नशे की गोलियां व एक इंजेक्शन बरामद किया है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि सम्भवतः नशे की ओवर डोज के चलते युवक की जान गई होगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने IIFA पर विपक्ष के आरोपों को बताया निराधार, कहा- इससे पर्यटन के नए अवसर खुले हैं
बता दें कि नीलेश अपने घर का इकलौता चिराग था। बुजुर्ग पिता के बुढ़ापे का एक मात्र सहारा था। लेकिन नशे की लत ने पूरा घर बर्बाद कर दिया। नगर के युवाओ में बढ़ती नशे की आदत से लोग परेशान हैं। नगर में इन युवाओं को आसानी से नशा मिल जाने से दिन-ब-दिन नशेड़ियों की तादात बढ़ती जा रही है। संभ्रांत और शिक्षित परिवारों के युवा भी तेजी से इसका शिकार बनते जा रहे हैं।