राजस्थान : बारिश से जलमग्न हुआ ये शहर बह गयी गाड़ियां

Update: 2022-06-14 04:38 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान में प्री मॉनसून की बारिश ने सड़कों को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। यहां करीब 3 घंटे तक लगातार बारिश हुई है। लगातार बारिश की वजह से यहां कई घरों में पानी घुस गया। कई गाड़ियां बारिश के पानी में बहती नजर आईं। जिले में सोमवार को सुबह से गर्मी व उमस ने लोगों के हाल बेहाल कर दिया था। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे थे।

दोपहर बाद तेज हवा के बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। शहर में देर शाम को शुरू हुई बारिश काफी देर तक चली। सीमावर्ती बाड़मेर जिले में प्री मानसून बरसात में बीते 12 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 3 घंटे में जिले के विभिन्न इलाकों में करीब 67 एमएम तक बरसात हुई।सीमावर्ती चौहटन इलाके में लगातार 4 घंटे के बाद पास चली भारी वर्षा के कारण कस्बे में एक बार की बाढ़ जैसे हालात बन गए यहां सड़कों पर खड़ी कार्य और दुपहिया वाहन पानी में बह गए तो दूसरी और घरों में 4 से 5 फुट तक पानी घुस आया।

सोर्स-LIVEHINDUSTAN

Tags:    

Similar News

-->