राजस्थान स्कूलों के लिए 6000 हेडमास्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले नौकरी की तलाश कर रहे
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल प्राध्यापक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आयोग ने फर्स्ट ग्रेड भर्ती के लिए ये आवेदन आमंत्रित किए हैं. बता दें कि आरपीएससी इसके जरिये कुल 6000 पदों पर भर्ती करेगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 05 मई 2022 से शुरू हो गई है. आवदेन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
हालांकि उम्मीदवार इसके अलावा एसएसओ की वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in पर भी जाकर आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया:
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म की जांच होगी और सही फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. लिखित परीक्षा होगी और उसके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें उनका चुनाव होगा. बता दें कि उम्मीदवारों को दो पेपर देना होगा. पहला पेपर 150 अंकों का और दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा.
इस डायरेक्ट लिंक पर नोटिफिकेशन पढ़ें
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सिलेबस और मार्किंग स्कीम की जानकारी जारी कर दी गई है. परीक्षा 450 अंकों की होगी और पहला पेपर डेढ़ घंटे का होगा. वहीं दूसरा पेपर तीन घंटे का होगा.
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत जवाब देने पर अंक काट लिये जाएंगे.
पदों का विवरण :
बायोलॉजी : 162
कॉमर्स : 130
संगीत : 12
ड्राइंग: 70
एग्रीकल्चर: 280
भूगोल : 793
इतिहास : 807
हिंदी : 1462
आयु सीमा:
इन पदों के लिए 21 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्र की गणना जनवरी 2023 के आधार पर की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता :
बता दें कि सभी विषयों के प्राध्यपक पदों के लिए योग्यता भिन्न हैं. उम्मीदवार अपने चुने गए पद के अनुसार योग्यता की जांच नोटिफिकेशन में करें.
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग, ओबीसी /अति पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये है.