Rajasthan News: भरतपुर और सेवर रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा हादसा होने से टल गया, जहां नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. हालांकि गनीमत रही की ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिसके चलते ट्रेन के कोच पटरी से नहीं उतरे. सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है. हादसे के कारण ट्रेन करीब एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही. इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक A3 और A4 के बीच के डिब्बे की कपलिंग टूट गई, जिससे इंजन से कोच अलग हो गए. ट्रेन में कुल 16 कोच थे, ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पहले ही भरतपुर से अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट लेट चली थी. ट्रेन जैसे ही रवाना हुई, उसके थोड़ी देर बाद दो हिस्सों में बंट गई. ट्रेन जैसे ही दो हिस्सों में अलग हुई, उसका प्रेशर लीक हो गया दा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े दस बजे से करीब एक घंटे की देरी पर साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुई.
Tags: