Rajasthan News: जीप-ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत

Update: 2024-09-16 02:08 GMT
Rajasthan News: पिंडवाड़ा के थानाधिकारी हमीर सिंह के अनुसार यह हादसा उदयपुर-पालनपुर राजमार्ग पर पिंडवाड़ा कैंटल पुलिया के पास हुआ. उन्होंने बताया कि गलत दिशा से जा रही जीप और ट्रक में टक्कर हो गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी| इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में पांच पुरुष, एक बच्चा और दो महिलाएं हैं. इसके अलावा 18 लोग घायल भी हुए हैं. उन्होंने बताया कि हताहत हुए सभी यात्री जीप (तूफान क्रूजर) में सवार थे. घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है|
Tags:    

Similar News