राजस्थान : अंधविश्वास का नया नमूना, भूत भगाने के लिए 2 बहनों को पीटा

Update: 2022-06-12 11:28 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान में भूत भगाने के नाम पर एक युवती से बेरहमी की गई है। बेहद ही क्रूरता से पिटाई किये जाने की वजह से युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों ने युवती की बड़ी बहन को भी पीटा है। मामला सूरतगढ़ का है। युवती के साथ हैवानियत करने का आरोप 2 महिलाओं पर लगा है। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं तंत्र-मंत्र करती थीं और इलाके में इन्हें तांत्रिक भी कहा जाता है।

19 साल की पीड़िता के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले वो बीमार पड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता की मां उसे लेकर इन दोनों महिला तांत्रिकों के पास गई थी। महिला प्रवीणा और लाली देवी ने इसके बाद लड़की का इलाज शुरू किया। दोनों महिला तांत्रिकों ने लड़की के इलाज के लिए उसकी मां से 5000 रुपये भी लिए थे।दोनों तांत्रिकों ने पीड़िता की मां से कहा कि लड़की पर किसी भूत की छाया है। इसके बाद इन दोनों ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भूत को शरीर से निकालने के नाम पर लड़की को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद उसकी पीठ, मुंह, हाथ-पैर घुटनों को गर्म चिमटे से दागा गया। लड़की की चीख सुनकर वहां पहुंची मां को दोनों तांत्रिकों ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि पीड़िता की बड़ी बहन जब उसे बचाने आई तब उसके साथ भी मारपीट की गई।तांत्रिक महिलाओं ने भूत प्रेत, बाधा बता कर उसके भी बाल खींचते हुए उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस बीच तांत्रिक का पति चेनाराम लोहे का गरम चिमटा लेकर पहुंच गया और उसने भूत निकालने की बात कहकर दोनों बहनों के शरीर पर कई जगह दाग दिया। किसी तरह पीड़िता के भाइयों ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News

-->