अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से राज्य में राजस्थान मिशन 2030 अभियान संचालित किया जा रहा है। राजस्थान मिशन 2030 अभियान के सम्बन्ध में विभिन्न गतिविधियों संचालित की जाएगी। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पर स्टेक हॉल्डर्स के साथ विचार विमर्श करने के लिए उपखण्ड स्तर पर शुक्रवार 25 अगस्त को बैठक की जाएगी। इसमें राजस्व भूमि सुधार से सम्बन्धित संस्थानों के प्रतिनिधि तथा काश्तकारों आदि को शामिल किया जाएगा।