Rajasthan राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा-2025 में देशभर में प्रथम - मुख्यमंत्री शर्मा
Churu चूरू । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा - 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर पोषण और उत्तम स्वास्थ्य के लिए समग्र प्रयास कर रही है। सरकार के इन प्रयासों से राजस्थान सशक्त हो रहा है तथा विकसित प्रदेश बनने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है।
प्रदेश के साथ कदमताल कर रहा चूरू, प्रदेश में अव्वल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा को शत प्रतिशत धरातल पर उतारते हुए चूरू प्रदेश के साथ कदमताल कर रहा है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की नियमित मॉनीटरिंग व नेतृत्व में जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के सशक्त प्रयासों से चूरू प्रदेश में अव्वल रहा है। जिले के कुल 1677 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निर्धारित लक्ष्य 167700 कि विरूद्ध 25 अप्रैल, 2025 को 1536980 गतिविधियां आयोजित कर 916.51 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है।
गौरतलब है कि पूरे देश में 08 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2025 तक राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस पोषण पखवाड़े का उद्देश्य प्रौद्योगिकी और परंपरा के मिश्रण से बच्चों और महिलाओं के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना था। पोषण पखवाड़ा 2025 में बच्चे के जीवन के पहले 1,000 दिनों पर ध्यान केंद्रित किया गया, क्योंकि यह बाल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि है।
पोषण पखवाड़ा 2025 की थीम थीम “पहले 1000 दिन और जीवनशैली में सुधार”। इस दौरान राज्यभर में 1.18 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ पोषण जनआंदोलन डैशबोर्ड पर दर्ज की गईं। पोषण पखवाड़े में आयोजित कार्यक्रमों में पोषण रथ, पोषण संवाद, स्कूल पोषण प्रतियोगिताएं, विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर, और घर-घर जाकर परामर्श सेवाएं शामिल रहीं।
जारी रिपार्ट के अनुसार राजस्थान के 33 जिलों द्वारा 25 अप्रैल, 2025 तक की गतिविधियों के अनुसार चूरू ने 1536980 एंट्रीज कर प्रथम, श्रीगंगानगर ने 1673684 एंट्रीज कर द्वितीय, हनुमानगढ़ ने 921718 एंट्रीज कर तृतीय, टोंक ने 909097 एंट्रीज कर चतुर्थ और बीकानेर ने 890367 एंट्रीज कर पांचवा स्थान प्राप्त किया। जन आंदोलन डैशबोर्ड में प्रविष्टियाँ करने के लिए 03 दिनांक की बैक डेट एंट्री की सुविधा उपलब्ध रही, क्योंकि पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया गया, इस दौरान संबंधित गतिविधियाँ 25 अप्रैल, 2025 को रात्रि 11.59 बजे तक दर्ज की गई। इसके बाद सभी प्रविष्टियाँ जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 26 अप्रैल 2025 को पूर्ण रूप से परिलक्षित की गई है।