Rajasthan: शाहाबाद चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन तीन महीने से खराब पड़ी

मरीज़ 80 और 40 किमी दूर जाकर करा रहे एक्स-रे

Update: 2024-08-15 06:47 GMT

शाहाबाद: शाहाबाद उपखंड मुख्यालय शाहाबाद चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी हुई है जो लगभग एक साल पहले लगाई गई थी। वह 3 महीने से खराब पड़ी हुई है। जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरी बस एक-रे करने वाले मरीजों को केलवाड़ा और बारां जाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में दुर्घटनाएं अधिक होती ह। ऐसे में एक-रे खराब होने के कारण शाहाबाद तलेटी क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना होने की स्थिति में या अन्य स्थिति में जब एक्स-रे की आवश्यकता पड़ती है तो मशीन खराब होने के कारण चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों का एक्स-रा नहीं हो पता और मरीजों को निराश लौटना पड़ता है।

40 से 80 किलोमीटर दूर जाकर करवा रहे एक्स-रे

वहीं बरसात के मौसम में शाहाबाद से लगभग 40 किलोमीटर या 80 किलोमीटर दूर जाकर लोगों को एक्स-रे करने जाना पड़ रहा है। कस्बे के रामचरण माली, महेंद्र सिंह तोमर, सुरेश सोनी, सचिन शुक्ला, कुबेर सिंह यादव, मनोज सोनी राजकुमार नामदेव आदि ने जिला कलेक्टर से मांग की गई है कि उक्त एक्सरे मशीन को शीघ्र ठीक कराया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

सर्दी, जुखाम, बुखार खांसी के मरीजों में इजाफा

वहीं शाहाबाद चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। लगभग 200 से 250 की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं तथा लंबी कतार दवाई काउंटर पर एवं पर्ची बनवाने के लिए लगी हुई है। बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल के बेड पर भरे हुए हैं। सर्दी, जुखाम बुखार, खांसी आदि के मरीजों में वृद्धि हो रही है। शाहाबाद चिकित्सालय के चिकित्सक पूरी टीम के साथ मरीज को इलाज एवं बरसात के समय में क्या सावधानी रखनी चाहिए। उसके लिए भी सलाह दी जा रही है। साथ ही हॉस्पिटल के बेड भरे पड़े हैं।

इनका यह है कहना

बरसात के मौसम में ज्यादातर बीमारी पानी के वजह से होती हैं इसलिए गर्म पानी को ठंडा करके पिए। मक्खी मच्छर अधिक पैदा होते हैं। इसके लिए मच्छरों से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहने। हल्का भोजन करें। झोलाछाप क्लीनिक के पास जाने से बचें। आसपास के वातावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखें।

- प्रवीण गुर्जर, चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहाबाद।

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त, डायरिया जैसी बीमारियों का ज्यादा प्रकोप रहता है। घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दे। जिससे मच्छर पैदा नहीं होगे। थोड़ी ही समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह ले।

- भूपेंद्र मीणा, चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहाबाद।

डिजिटल एक्स-रे मशीन जल चुकी है तथा ठीक होने की स्थिति में नहीं है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है तथा उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन भी दे दिया गया है कि शाहाबाद चिकित्सालय में शीघ्र नई मशीन लगा दी जाएगी।

- आरिफ शेख, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी शाहाबाद।

शाहाबाद चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है। जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है हम मांग करते हैं कि शाहाबाद चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की जाए।

- मनोज सोनी, निवासी, शाहाबाद।

शाहाबाद चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे मशीन होने से क्षेत्र के लोगों को एक्स-रे सुविधा मिल रही थी परंतु जब से मशीन खराब हुई है तब से मरीजों की परेशानी बढ़ चुकी है। एक्स-रे मशीन उपखंड मुख्यालय शाहाबाद के चिकित्सालय में अति आवश्यक है इसलिए शीघ्र मशीन लगाई जाए।

- कुबेर सिंह यादव, निवासी, घोघरा।

Tags:    

Similar News

-->