राजस्थान : भाजपा विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

Update: 2022-06-10 10:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान के बीच भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने उम्मीदवार कांग्रेस के प्रमोद तिवारी के पक्ष में मतदान कर दिया। शोभा रानी को तिवारी के पक्ष में मतदान करता देख भाजपा चुनाव एजेंट राजेंद्र राठौड़ ने मतपत्र दिखाने के लिए कहा तो कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने आपत्ति की। इसी तरह भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने निर्दलीय सुभाष चंद्रा के पक्ष में मतदान करने के बजाय भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी के पक्ष में मतदान कर दिया। जबकि। पार्टी ने उन्हे सुभाष चंद्रा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे । भाजपा के पास वोट नहीं है, लेकिन सुभाष चंद्रा को बेवजह मैदान में उतारा है। उल्लेखनीय है कि 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीटें और भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है। इसके बाद कांग्रेस के पास 26 और भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। कांग्रेस को अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए 15 और वोट (कुल 41) चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि निर्दलीय और भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों को मिलाकर उनके पास कुल 126 विधायकों का समर्थन है।
सोर्स-JAGRAN
Tags:    

Similar News

-->