आबूरोड के वार्ड संख्या 11 में घटिया नाली निर्माण एवं क्रॉस के कारण आमजन परेशान

बड़ी खबर

Update: 2023-08-22 09:34 GMT
सिरोही। आबूरोड के वार्ड नंबर 11 में शीतला माता मंदिर के पास नाली व क्रॉस के घटिया निर्माण से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्षद अंजलि जोशी ने बताया कि निर्माण कार्य हुए करीब एक साल हो गया है और नाले पर बना क्रॉस पूरी तरह टूट कर सड़क पर बिखर गया है। ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, निर्माण के समय भी नगर निगम प्रशासन को घटिया निर्माण की जानकारी दी गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसका खामियाजा आज वार्डवासियों व आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड में जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क पर सीमेंट उखड़कर बिखर गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। पार्षद ने बताया कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण ने बताया कि नाले पर लगा क्रॉस टूटने की जानकारी मिली है। संबंधित ठेकेदार को क्रॉस का पुनर्निर्माण करने के लिए पाबंद किया जाएगा। जल्द ही इसका निर्माण कराया जायेगा।
Tags:    

Similar News

-->