राजस्थान के रणथंभौर पहुंची प्रियंका गांधी, छह महीने में यह तीसरा दौरा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को सवाई माधोपुर पहुंची हैं।

Update: 2022-04-12 12:34 GMT

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को सवाई माधोपुर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने आई हैं। उनका टाइगर सफारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका का सवाई माधोपुर में दो से तीन दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर पहुंची है। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अपने जन्मदिन पर 11 जनवरी को रणथंभौर पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी आए थे। अपने जन्मदिन के अलावा प्रियंका 26 नवंबर को रणथंभौर आई थीं। छह महीने में प्रियंका का यह सवाई माधोपुर का तीसरा दौरा है।

प्रियंका 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने रणथंभौर पहुंची थी तो उन्होंने विरोध का भी सामना करना पड़ा था। दरअसल अलवर में मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म मामले के विरोध में भाजपा नेता प्रियंका जहां ठहरी थी, उस होटल में पहुंच गए थे। इस दौरान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और उन्हें काले झंडा दिखाने की कोशिश की थी।
Tags:    

Similar News

-->