प्राचार्य ने महिला से की बदसलूकी, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

प्राचार्य ने महिला से की बदसलूकी

Update: 2023-06-06 06:37 GMT
अजमेर: आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर उसी के घर में काम करने वाली महिला ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
आदर्श नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि वह क्षेत्र में ही संचालित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के घर पर साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती है। 23 मई को प्रधानाचार्य की पत्नी शहर से बाहर और बेटी कोचिंग गई थी। उसी समय प्रधानाचार्य ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। आरोपी प्रधानाचार्य ने दोबारा महिला कर्मी से अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। एससी एसटी एक्ट के तहत आरोपी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ दक्षिण सुनील सिहाग करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->