Churu चूरू । प्रदेश के ऊर्जा विभाग राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर गुरूवार को चूरू दौरे पर रहे। इस अवसर पर मंत्री नागर ने जिला परिषद सभागार में डिस्कॉम अधिकारियों की बैठक में विभागीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए विस्तृत निर्देश दिए। बैठक के दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित जनप्रतिनिधि व डिस्कॉम के अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री नागर ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार राजस्थान को ऊर्जा क्षेत्र में सरप्लस स्टेट बनाने के लिए संकल्पित है। ऊर्जा क्षेत्र के निरंतर उन्नयन के लिए विभाग स्तर नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आरडीएसएस योजनांतर्गत चल रहे विद्युत संबंधी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। अधिकारी विभागीय कार्यों का नियमित एनालिसिस करें तथा फील्ड स्तरीय टीम के बेहतरीन प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं आमजन को दें।
उन्होंने आरडीएसएस योजनांतर्गत विद्युत कार्यों, बजट घोषणाओं, पीएम सूर्यघर योजनांतर्गत सोलर कनेक्शन, पीएम कुसुम योजनांतर्गत कनेक्शन, लंबित कृषि कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन आदि सहित विभागीय योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
चूरू विधायक हरलाल सहारण, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं व आवश्यकताओं से अवगत करवाया, जिस पर मंत्री नागर ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निस्तारित करें। कृषकों व आमजन की आवश्यकता व सुविधा के मध्यनजर विद्युत आपूर्ति प्रबंधित करें। इसी के साथ विधायक कोटे से स्वीकृत कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे करें।
डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा ने व्यवस्थाओं से अवगत करवाया।
इस दौरान भंवरलाल ढ़ेलू, केके कस्वां, अनिल पूनिया, एनके पारीक, हिमांशु मोदी, वीएल सैनी सहित डिस्कॉम के अधिकारी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
चूरू प्रवास के दौरान चूरू विधायक हरलाल सहारण, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, अभिषेक चोटिया, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, आकाश सैनी, सुनील ढाका सहित जनप्रतिनिधियों आदि ने मंत्री नागर का स्वागत किया।
Tags: