Pratapgarh: किसान की परेशानी दूर, धरियावद शिविर में पुरानी गलती का निवारण

Update: 2025-09-20 10:02 GMT
 Pratapgarh प्रतापगढ़ । धरियावद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केसरपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक किसान की 35 साल पुरानी समस्या का समाधान हुआ। प्रार्थी जालमा ने शिविर में जमाबंदी खाते में हिस्सा शुद्ध करने का आवेदन दिया। जांच में पता चला कि रोटेशन के दौरान लिपिकीय त्रुटि के कारण 35 वर्षों से उनका हिस्सा गलत दर्ज हो रहा था। कुल 6.1452 हेक्टेयर सामलाती भूमि में उनका हिस्सा 1/4 होना चाहिए था, लेकिन गलती से 27/569 दर्ज हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
शिविर में तत्काल कार्यवाही कर त्रुटि को सुधारा गया और उनका हिस्सा सही कर 1/4 कर दिया गया। अब उनके हिस्से की भूमि 1.5363 हेक्टेयर दर्ज हो गई है। सही हिस्सा दर्ज होने पर किसान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा और उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया।
Tags:    

Similar News