Pratapgarh: जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को रात्रि चौपाल बरखेड़ा में 17 अप्रैल को आयोजित
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिले में जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव द्वारा त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई जाकर नवीन दिशा-निर्देश जारी किए है।
लोक सेवाऐं के सहायक निदेशक मणिलाल तीरगर ने बताया कि तृतीय गुरुवार 17 अप्रैल, कोे प्रातः 11 से 2 बजे तक जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टेªट स्थित भारत निमार्ण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आदि भाग लेंगे।
रात्रि चौपाल बरखेड़ा में 17 अप्रैल को आयोजित होगी
प्रतापगढ़ 16 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड छोटीसादड़ी की ग्राम पंचायत बरखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरखेड़ा में 17 अप्रैल, गुरुवार को सांय 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी छोटीसादड़ी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।