Pratapgarh : जिला कलेक्टर पहुंचे पीएचसी धमोतर सभी को मिलता रहे समुचित उपचार
Pratapgarh प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमोत्तर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर है, वह लगातार निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहे है की आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशानी न आए। इसी क्रम में उन्होंने निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं पर फीडबैक लेकर मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने विभिन्न वार्डों , साफ सफाई और शौचालय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने मरीजों की संख्या, उपलब्ध उपकरणों और दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी पूछा और हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा की अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, सभी समुचित उपचार मिले। मौके पर पीएचसी के चिकित्सक और स्टाफ उपस्थित रहे।
---
ग्रामीणों की शिकायत पर हुई तुरंत कार्रवाई
उचित मूल्य दुकानदार का लाइसेंस निरस्त
प्रतापगढ़,6 जून। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी विनय शर्मा ने ग्राम पंचायत बोरी, पंचायत समिति प्रतापगढ़ के उपभोक्ताओं द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र पर प्रवर्तन निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर राशन वितरण में अनियमितता किए जाने से उचित मूल्य दुकानदार राधेश्याम तेली का प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलंबित करते हुए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था हेतु नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार अंशुल शर्मा धमोत्तर एवं सिद्धपुरा की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार नंदकिशोर तेली अमलावद को अधिकृत करते हुए निर्देशित किया है कि वितरण कार्य संबंधित पंचायत मुख्यालय पर ही करना सुनिश्चित करेगें। उल्लेखनीय है ग्रामजनों की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी को शिकायत की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
---
रात्रि चौपाल जाजली में 7 को आयोजित होगी
प्रतापगढ़ 6 जून।जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड अरनोद की ग्राम पंचायत जाजली के उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजली में 7 जून, शुक्रवार को साय 7:30 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी प्रतापगढ़ ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी भाग लेंगे।