Pratapgarh प्रतापगढ़। जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों और ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर अभियान की प्रगति की समीक्षा कर टीमवर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बैठक में अधिकारियों से शिविरों में अब तक की प्रगति समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से मौसमी बीमारियों, स्क्रब टाईफस, खाद्य सामग्री, पोषाहार के रखरखाव, शुद्ध आहार मिलावट पर वार, नमूने की निरन्तर जांच करने, आयुष्मान भारत, एनीमिया मुक्त भारत, टीबी मुक्त भारत, जल जीवन मिशन योजना के कार्यो में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री सुर्य घर योजना, खराब सड़को की मरम्मत करने, सेम और मेम बच्चों, पेंशन सत्यापन, पालनहार योजना, छात्रवृति योजना, कन्यादान योजना, दिव्यांग स्कूटी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, रसद विभाग द्वारा गीव अप अभियान की प्रगति, वंचितों के आधार कार्ड से जनाधार में जोड़ने व ई-केवाईसी करने, राइजिंग राजस्थान, पीएम विश्वकर्मा योजना, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा शिविरों की प्रगति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, श्रमिक पंजीयन, आदि कर्म योगी अभियान में पंजीयन की स्थिति, पंच गौरव, जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण अभियान के मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के कार्य सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने सभी विभागों के अधिकारियों से दैनिक जनसुनवाई, रात्रि चौपाल, सम्पर्क पोर्टल व ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की समीक्षा करते हुए अभियान के दौरान शिविरों में आमजन को पात्रतानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वतसिंह चुण्डावत, एसीईओ धनदान देथा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ टी आर आमेटा, जिला रसद अधिकारी रामचन्द्र शेरावत, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर, डीआईसी मंजु माली सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
------------------
वन्य जीव जागरूकता कार्यक्रम में कठपूतली प्रदर्शन कर बताया पर्यावरण का महत्व
प्रतापगढ़, 6 अक्टूबर। जिले में वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसीएफ राम मोहन मीना के निर्देशन एवं धरियावद वन्यजीव रेंजर सुमेर राजपुरोहित के नेतृत्व में धोलिया चौकी पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। कलाकारों ने रोचक तरीके से संदेश दिया कि वन्यजीव और वृक्ष दोनों ही प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
एसीएफ राम मोहन मीना ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं यह न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि मिट्टी, जल और जलवायु का संतुलन बनाए रखते हैं।
उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग देने और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर वनकर्मी एवं स्थानीय ग्रामजन उपस्थित रहे।
-----------------
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त विद्यालयों में डिजिटल व साइबर जागरूकता महाअभियान हेतु ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को जिला स्तर पर प्रशिक्षण
प्रतापगढ़, 6 अक्टूबर। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रतापगढ़ जिले में “डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता”अभियान के तहत एन.आई.सी. जिला केंद्र द्वारा प्रतापगढ़ जिले के प्रत्येक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दो-दो कार्मिकों को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित किया गया। अब, इन बीएमटी द्वारा अगले दो दिनों में अपने-अपने ब्लॉक के प्रत्येक पीईईओ स्कूल से एक-एक रिसोर्स पर्सन को चयन एवं प्रशिक्षित कर इनके द्वारा जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों स्टाफ सहित के लिए 9 से 11 अक्टूबर के दौरान डिजिटल व साइबर जागरूकता महा अभियान चलाया जायेगा।
डॉ. राजोरिया ने बताया कि डिजिटल दुनिया के वर्तमान परिदृश्य में आम नागरिकों के बीच डिजिटल जागरूकता और ज्ञान का होना बहुत ही आवश्यक है। जिसमें खासकर महिलाओं, बच्चों एवं युवा वर्ग को इंटरनेट व मोबाइल के उपयोग में साइबर क्राइम एवं फ्रॉड से सावधान रहने की जरुरत है तथा सभी विद्यालयों के छात्रों को जागरुक करने का उद्देश्य यह है कि उन्हें डिजिटल नागरिक बनाकर उनके द्वारा परिवार व आस-पास के क्षेत्र में आमजन को डिजिटल एवं साइबर जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही साइबर क्राइम से सावधान रहना ही साइबर जागरूकता है तथा अपने मोबाईल की सुरक्षा अपनी स्वयं की साइबर सुरक्षा है।
एन.आई.सी. के जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी कमल नयन पांडिया ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन में पिछले एक वर्ष से डिजिटल एवं साइबर जागरूकता का यह अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी इस साइबर जागरूकता माह में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों को जागरुक किया जाएगा, जिसमें इस बार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व नागरिक सेवाओं के लिए महत्त्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म्स तथा साइबर क्राइम/फ्रॉड से संबंधित साइबर जागरूकता पर जोर दिया जाएगाद्य जैसे डिजिटल लॉकर, आधार, डिजिटल ई-पेमेंट, उमंगव जनसूचना पोर्टल, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर हेल्पलाइन, नेशनल स्कॉलरशिप, पहचान, अपनाखाता, पीएम-किसान, पीएम सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा, ई-मित्र कियोस्क तथा केरियर मार्गदर्शन इत्यादि डिजिटल पोर्टल्स के बारे में बताया जाएगा तथा साथ ही आज के समय में साइबर अपराधों से सावधान रहने के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी
विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) स्कैम, बैंकिंग व ऑनलाइन जॉब पोर्टल फ्रॉड इत्यादि के बारे में जानकारी देकर महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा टिप्स साझा की गयी जिसमें डिजिटल अरेस्ट व ब्लेकमेलिंग के मामलों से बचने के लिए अनजान नंबर के व्हाट्सअप वीडियो-ऑडियो कॉल को कभी भी रिसीव नहीं करने तथा इस तरह का कॉल आने पर परिवार के अन्य सदस्यों से इसकी जानकारी शेयर अवश्य करने की सलाह दी गयी। किसी सरकारी योजना या बीमा पालिसी में ऑनलाइन लाभ लेने या अधिक क्लेम दिलाने के नाम पर भी ठगी के मामलों में सर्वप्रथम संबंधित अधिकृत वेबसाइट या कार्यालय में संपर्क किया जाना चाहिए।
पुलिस विभाग के साइबर सेल से रमेश चन्द्र ने वर्तमान में होने वाले साइबर अपराधों के नए तरीकों तथा हमारे जिले में धोखाधड़ी के वास्तविक मामलों के बारे में विस्तार से बताकर साझा किया कि किस तरह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यक्तिगत जानकारी की चोरी और उसका दुरुपयोग किया जाता है,इसलिए किसी भी अपरिचित को अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी शेयर न करे। साथ ही किसी प्रलोभन एवं संदिग्ध ई-मेल/एसएमएस/व्हाट्सअप लिंक पर क्लिक न करें तथा अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट व ई-मेल को 2-स्टेप वेरिफिकेशन से सुरक्षित रखे और बताया कि साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी के लिए साइबरक्राइम पोर्टल या हेल्पलाईन नं. 1930 या प्रतापगढ़ साइबर सेल के लोकल हेल्पलाईन नं.9257749686पर शिकायत की जा सकती है तथा किसी भी अनजान कॉल से डराने धमकाने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत की जा सकती है।
-----------------
मुख्यमत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के लिए आवेदन पंजीयन करवा सकते
प्रतापगढ़, 6 अक्टूबर। राजस्थान सरकार की महत्त्वकांक्षी मुख्यमत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के आवेदन के लिए मिनी सचिवालय प्रतापगढ़ स्थित राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के कार्यालय के कमरा नं. 141 में हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। जहाँ पर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि योजना में असगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों, पथ विकेताओं तथा लोक कलाकारों जिनकी आयु 41 वर्ष 45 के मध्य है, के कल्याणार्थ राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना प्रारम्भ की गई है जिसमें 100 रू के मासिक अंशदान पर 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3000 मासिक पेंशन दी जायेगी। योजना में आवेदन के लिए दस्तावेज साथ लावें यथा जनाधार कार्ड, आधार कार्ड स्वयं व मनोनित का ई-श्रम कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो प्रति, जन-आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाईल। प्रथम किश्त 100 रू ऑनलाईन जमा होगी।
------------
नगर परिषद में आयोजित होगें आज शिविर
प्रतापगढ़, 06 अक्टूबर। राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 आमजन के लिए जीवन बदलने वाली पहल साबित हो रहे हैं। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का न केवल मौके पर समाधान हो रहा है बल्कि जरूरतमंदों को राहत भी मिल रही है। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशन में जिलेभर की विभिन्न ग्राम पंचायतों व शहर मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
आज 7 अक्टूबर, मंगलवार को यहां होंगे शहरी सेवा शिविर
आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के तहत नगर परिषद प्रतापगढ़ में 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक का व 8 से 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 26 से 30 तक का शिविर आयोजित होंगे।
यहां होगे ग्राम सेवा शिविर
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी ने बताया कि ग्राम सेवा शिविर के तहत 9 अक्टूबर को छोटीसादड़ी पंचायत समिति की बसेडी कुण्डाल व सूबी, धरियावद पंचायत समिति की अम्बाव व गोपालपुरा, प्रतापगढ़ पंचायत समिति की बोरी व सिद्धपुरा, दलोट पंचायत समिति की चकुण्डा व जीरावता, धमोत्तर पंचायत समिति की खूंटगढ़ व मगरी, सुहागपुरा पंचायत समिति के सोडलपुर, पीपलखूंट पंचायत समिति की जामली व घंटाली में शिविरों का आयोजन होगा।