Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल, लाइट्स पोर्टल, ई फाइल, बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक में मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों, पोषण किट, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्य घर योजना, बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने लाइट्स पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि विहित समय पर एवं गंभीरता से प्रकरणों का निस्तारण करें।
जिला कलक्टर ने सड़क कार्यों के बारे में समीक्षा करते हुए सभी एजेंसियों को कार्यों हेतु सड़क खोदने से पूर्व नियमानुसार एनओसी लेने को कहा ताकि आमजन को परेशानी न हो। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने और अपने अधीनस्थ कार्यालयों में संपर्क पोर्टल को नियमित समीक्षा करें और समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
बैठक में उपवन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत, सीईओ जिला परिषद पर्वत सिंह चुंडावत, डीएसओ रामचंद्र शेरावत, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा, पीएमओ डॉ. आलोक यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी आर आमेटा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।